मम्मी को कंपनी दे रहीं मीशा की सुपरक्यूट तस्वीर..देखते रह जाएंगे आप
शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक है। उन्हें भी लोगों का उतना ही प्यार मिलता है जितना तैमूर या अबराम को करते हैं। मीशा की एक लेटेस्ट तस्वीर को शाहिद कपूर के फैन कल्ब ने शेयर किया है जो बहुत ही क्यूट है।
इस तस्वीर में मीरा के साथ मीशा नजर आ रही हैं। मीशा बड़े ही गौर से ऐसा लग रहा है कैमरे को देख रही हैं और हमेशा की तरह वो ऐसा करते हुए बेहद क्यूट भी लग रही हैं। मीशा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल भी हो रही है।

मीशा अक्सर अपने पापा के साथ स्पॉट की जाती हैं। एक साल की मीशा का जब से जन्म हुआ है तब से शाहिद कपूर एक डॉटिंग पापा की तरह हमेशा अपनी बेटी के साथ नजर आते हैं। शाहिद कपूर अपनी बेटी की तस्वीर भी कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications