बेटी को अधिक मीडिया अटेंशन मिलने पर भड़के शाहिद कपूर
Recommended Video

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर अपनी बेटी मीशा के साथ नजर आते हैं। मीशा की तस्वीर जब भी सोशल मीडिया पर आती है धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। मीशा की एक और तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है आखिर बतौर स्टारकिड उनका भी स्टारडम कुछ कम नहीं है।मीशा जहां भी जाती है मीडिया और कैमरा उनका पीछा करती है लेकिन ये उनके पापा शाहिद कपूर को पसंद नहीं आ रही है।
जी हां हाल में एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा कि "मेरे बेटी को सोशल मीडिया पर पाउटी ब्यूटी कहा जाता है और मैं उसको मिलने वाले इस अटेंशन से खुश नहीं हूं। बस वही एक ऐसा समय है जब मुझे महसूस होता है कि काश मैं कोई और जॉब करता । मैं नहीं चाहता कि वो इन चीजों से डील करे। बच्चों का इन सब से गुजरना अच्छा नहीं है।
उन्हें भी एक नॉर्मल बचपन बिताने का हक है।"

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मीशा को इन सबसे इसलिए डील करना पड़ता है क्योंकि वो मेरी बेटी है। मेरे लिए बतौर पैरेंट ये बहुत ही मुश्किल है । मुझे उम्मीद है कि बढ़ती उम्र के साथ वो इन सब से निपटना सीख जाएगी।"
शाहिद कपूर से जब बतौर पति और पिता नए रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "एक लड़की जो मेरे लिए अपनी जिंदगी दिल्ली में छोड़ कर आई है, वो मेरे लिए बेहद खास है। मैं अपनी बेटी के लिए जिम्मेदार हूं कि उसके सामने एक अच्छे उदाहरण के रूप में खुद को खड़ा कर पाऊं। मुझे पहले एक अच्छा इंसान बनना है फिर एक अच्छा एक्टर।इस बदलाव के साथ मैं भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हूं।"
शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत हाल में रिलीज हुई है। फिल्म दर्शकों को पसंद भी आई। अब शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। फिल्म में वो एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में शुरु हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











