TEASER: इस धमाकेदार फिल्म से होगी.. 'कपूर SON' की ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू!
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर मिर्ज़िया से बॉलीवुड में अपनी ग्रैंड एंट्री करने जा रहे हैं। बहरहाल फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार है।
मिर्ज़िया से हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक लव स्टोरी है.. जो पंजाब की अमर प्रेम कहानी मिर्ज़ा - साहिबा पर आधारित है और ये पीरियड ड्रामा है।
फिल्म में गीत है गुलज़ार का और संगीत है शंकर - एहसान - लॉय का। फिल्म राजस्थान और लद्दाख जैसे लोकेशन पर शूट किया गया है। मिर्ज़िया 7 अक्टूबर 2016 को रिलीज हो रही है।
यहां देंखे फिल्म का टीजर ट्रेलर-
rakeysh om prakash mehra mirziya harshvardhan kapoor saiyami kher राकेश ओमप्रकाश मेहरा मिर्ज़िया हर्षवर्धन कपूर सैयामी खेर


Click it and Unblock the Notifications
