Mirzapur The Movie Release Date: कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना बड़े पर्दे पर करेंगे भौकाल, पोस्टर ने बढ़ाई हलचल
Mirzapur The Movie release date: तीन सक्सेसफुल स्ट्रीमिंग सीजन के बाद अब Prime Video India की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रही है। 'Mirzapur The Movie' की थिएटर रिलीज की तारीख तय कर दी गई है।

इस फिल्म के जरिए मिर्जापुर की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा और कई पसंदीदा किरदार एक बार फिर दर्शकों के सामने होंगे।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल इसका काम पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में चल रहा है। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जो वेब सीरीज के भी डायरेक्टर रह चुके हैं। वहीं इसे Amazon MGM Studios के साथ मिलकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी Excel Entertainment ने प्रोड्यूस किया है।
फिर दिखेंगे मिर्जापुर के पुराने चेहरे
'Mirzapur The Movie' में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के रोल में नजर आएंगे। उनके साथ अली फजल गुड्डू पंडित और श्वेता त्रिपाठी गोलू के किरदार में वापसी कर रही हैं। रसिका दुग्गल फिर से बीना त्रिपाठी बनी दिखेंगी। खास बात यह है कि दिव्येंदु भी फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी के रोल में नजर आएंगे, जबकि सीरीज के दूसरे सीजन में उनका किरदार खत्म हो चुका था।
इस फिल्म की कहानी पहले सीजन के आखिर से पहले की घटनाओं पर आधारित है, इसी वजह से कई पुराने किरदार दोबारा देखने को मिलेंगे। श्रिया पिलगांवकर भी स्वीटी गुप्ता के रूप में लौट रही हैं। हालांकि विक्रांत मैसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह बब्लू पंडित का किरदार अब जीतेंद्र कुमार निभाते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- धनुष संग शादी की खबरों के बीच इतना बड़ा बेबी बंप लिए स्पॉट हुई मृणाल ठाकुर, हाथ थामे ख्याल रखता दिखा ये एक्टर
पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
5 फरवरी 2026 को मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्टर में रेगिस्तान के बीच से गुजरता गैंगस्टर्स का काफिला दिखाया गया है। चार जीपों के बीच एक ब्लैक SUV चल रही है, जिस पर मिर्ज़ापुर की मशहूर लकड़ी की गद्दी रखी हुई है। इसी पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट 4 सितंबर भी कन्फर्म कर दी गई।
पोस्टर के साथ लिखा गया- 'अब भौकाल बड़े पर्दे पर देखिए, अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 4 सितंबर को।'
दमदार स्टारकास्ट और आगे की प्लानिंग
इस फिल्म में हर्षिता गौर, सुषांत सिंह, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब तक 'मिर्जापुर' के तीन सीजन 2018, 2020 और 2024 में आ चुके हैं और चौथे सीजन का ऐलान पहले ही हो चुका है।
जो दर्शक Prime Video पर मिर्जापुर देख चुके हैं, उनके लिए यह फिल्म कहानी की शुरुआत से जुड़े कुछ पुराने किस्सों को बड़े पर्दे पर देखने का शानदार मौका होगी।


Click it and Unblock the Notifications











