रिया चक्रवर्ती को लेकर इस एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मानवता खत्म हो चुकी है'
फिल्म 'मसान' से सुर्खियों में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने रिया चक्रवर्ती पर चल रहे मीडिया ट्रायल की निंदा की है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। फिलहाल रिया मुंबई की भायकुला जेल में हैं। रिया के अलावा उनका भाई शौविक चक्रवर्ती और अन्य आरोपी भी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
रिया चक्रवर्ती पर चल रहे मीडिया ट्रायल पर टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी का कहना था, 'एक इंसान के तौर सोचें, तो किसी के साथ इस तरह का व्यवहार करने का कोई तरीका नहीं है। हमें सहानुभूति स्तर ऊंचा रखना चाहिए। हमें संवेदशील रहना चाहिए।'' बता दें मीडिया ट्रायल को लेकर इससे पहले भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में विद्या बालन, तापसी पन्नू से लेकर तमाम कई सितारे उतर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











