..................... मिर्ज़ापुर एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का निधन, मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा ने जताया शोक | Mirzapur actor Jeetendra Shastri Jeetu Bhai passes away Manoj Bajpayee Sanjay Mishra mourn his loss - Hindi Filmibeat

मिर्ज़ापुर के उस्मान भाई जीतेंद्र शास्त्री का निधन, मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा सहित स्टार्स ने जताया शोक

mirzapur-actor-jeetendra-shastri-jeetu-bhai-passes-away-manoj-bajpayee-sanjay-mishra-mourn-his-loss

वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर में उस्मान भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का निधन हो चुका है। उन्हें उनके साथी जीतू भाई के नाम से जानते थे। उन्हें हाल ही में अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड में भी एक अहम किरदार में दिखाई दिए थे। जीतेंद्र शास्त्री अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे का भी हिस्सा रहे हैं।

उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने शोक जताया है। मनोज बाजपेयी ने जहां एक ट्वीट कर इस बात का शोक जताया वहीं संजय मिश्रा ने भी उनके साथ एक वीडियो शेयर किया। एक्टर राजेश तैलंग ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा - "विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे सीनियर जीतू शास्त्री अब नहीं रहे। एक बेहतरीन और उम्दा कलाकार। ये दुनिया जानती ही नहीं थी कि आपके जैसे सुनहरे व्यक्तित्व का इस्तेमाल कैसे करे। स्तब्ध हूं। ओम शांति।"

राजेश तैलंग ने स्तब्ध होकर लिखा - "विश्वास नहीं हो रहा जीतू भाई नहीं रहे, कितने कमाल के अभिनेता, कितने कमाल के इंसान , कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर ,उनके साथ काम करने का, समय बिताने का अवसर मिला, सौभाग्य मेरा। #JitendraShastri जीतू भाई सादर नमन 💐🙏"

वहीं संजय मिश्रा ने भी जीतू भाई के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा - जीतू भाई आप होते तो आप कुछ ऐसा बोलते, " मिश्रा sometimes क्या होता है ना कि, mobile में नाम रह जाता है, और इंसान network से out हो जाता है ". आप दुनिया से विदा ले चुके हैं लेकिन दिलों से कभी विदा नहीं लेंगे। ओम शांति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X