..................... वरुण धवन- सारा अली खान स्टारर कुली नंबर 1 का गाना 'मिर्ची लगी तो' रिलीज | Mirchi Lagi Toh - Coolie No.1 song released, starring Varun Dhawan, Sara Ali Khan - Hindi Filmibeat

'कुली नं 1' का एक और गाना ‘तुझको मिर्ची लगी' हुआ रिलीज़- वरुण धवन, सारा अली खान का धमाका

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन गानों से जहां 90s के लोगों का खास जुड़ाव है.. वहीं आज की पीढ़ी भी इन गानों से अंजान नहीं है। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अपनी कुली नंबर 1 से 'तुझको मिर्ची लगी' ट्रैक रिलीज कर दिया है।

इस गाने के जरिये सभी को यादों के गलियारों में ले जाकर.. मूल गायक, कुमार सानू और अलका याग्निक की जादू को फिर से दोहराया है जैसा उन्होंने 1994 की क्लासिक में किया था।

Coolie No.1

इस मसालेदार गाने में सभी की नज़रें वरुण धवन और सारा अली खान पर होंगी क्योंकि उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर जैसे डांस करने के लिए उनके कदम पर कदम रखने का प्रयास किया हैं। लालो जॉर्ज - डीजे चतस द्वारा रचित, मूल गीत को आनंद-मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध किया गया था और गीत समीर द्वारा लिखे गए थे।

क्रिसमस के बहुप्रतीक्षित रिलीज के गाने के नए वर्जन के बारे में बोलते हुए निर्देशक डेविड धवन ने कहा, "मूल कुली नंबर 1 के गाने बेहद लोकप्रिय और सदाबहार हैं और मुझे लगता है की इन गानों ने इस फिल्म की मदद की है। मैं हमेशा से स्पष्ट था कि अगर मैंने कभी इस फिल्म को दोबारा बनाया, तौ मैं इन ब्लॉकबस्टर गीतों का उपयोग करूंगा। मूल गाने संगीत निर्देशक आनंद मिलिंद द्वारा बनाए गए थे और गीत समीर ने लिखे थे, जो मेरे दिल के बहोत करीब हैं। यह उनको धन्यवाद देने का मेरा तरीका था।"

200 देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स 25 दिसंबर को कुली नंबर 1 के विश्व प्रीमियर को विशेष रुप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X