मॉनसून वैडिंग का म्यूज़िकल ब्रोडवे में

भारतीय मूल की जानी-मानी फ़िल्मकार मीरा नायर जल्द ही अपनी प्रसिद्ध फ़िल्म ‘मॉनसून वैडिंग’ का रुपातंरण एक ब्रोडवे म्यूज़िकल में करने जा रही हैं.
ब्रोडवे, न्यूयॉर्क में थियेटर के लिए एक प्रसिद्ध इलाक़ा है, जहां चालीस से भी ज़्यादा थियेटरों में कुछ महंगे और मशहूर म्यूज़िकल दिखाए जाते हैं.
मॉनसून वैडिंग दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में एक शादी की कहानी है. इस फ़िल्म कहानी सबरीना धवन ने लिखी थी.
मीरा नायर ने कहा है, “मैं मॉनसून वैडिंग को ब्रोडवे में ले जा रही हूं. अभी इसकी स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है, साथ ही गाने भी चुने जा रहे हैं.”
उन्होंने कहा है कि इस म्यूज़ीकल का पहला प्रदर्शन होने में अभी साल-भर का वक़्त लगेगा.
मीरा नायर इसके अलावा जल्द ही मोहसिन हामीद के उपन्यास ‘द रिलकटेंट फ़ंडामेंटलिस्ट’ पर एक फ़िल्म बनाने जा रहीं हैं.
मीरा नायर ने इस फ़िल्म के बारे में बताया, “इस फ़िल्म की शूटिंग न्यू यॉर्क और लाहौर में होगी. फ़िलहाल हम पटकथा पर काम कर रहे हैं. ”
सलाम बॉम्बे से अपनी पहचान बनाने वाली मीरा नायर ने उम्मीद जताई है कि दो-तीन साल में वो एक हिंदी फ़िल्म बनाएंगी.
मीरा नायर ने कहा, “मैं हिंदी में भी सोचती हूं, सपने देखती हूं. इंशाअल्लाह दो-तीन में मैं एक हिंदी फ़िल्म बनाऊंगी.”


Click it and Unblock the Notifications