तेजा सज्जा की फिल्म Mirai सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए OTT पर कब और कहां देख सकते हैं ये एक्शन-थ्रिलर मूवी

Mirai

Mirai OTT release: तेलुगु की फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म मिराई (Mirai) 12 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लंबे समय से दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे और प्रीव्यू स्क्रीनिंग के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई थी।

फिल्म का डायरेक्शन और कहानी कार्तिक गट्टमनेनी ने तैयार की है। इसे टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया है। इसमें तेजा सज्जा लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ मंचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम जैसे बड़े कलाकार नजर आते हैं।

कहानी एक ऐसे युवा लड़के की है जो गलती से एक बड़ी जिम्मेदारी उठाने वाला हीरो बन जाता है। उसे एक ऐसी ताकत का सामना करना पड़ता है जो सम्राट अशोक से जुड़े नौ पवित्र ग्रंथों पर कब्जा करना चाहती है। इस दौरान उसकी जर्नी उसे ब्रह्मांड की अद्भुत शक्ति यानी 'पावर ऑफ ब्रह्मांड' तक ले जाती है।

ओटीटी रिलीज की चर्चा

फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन दर्शकों की नज़र इसकी डिजिटल रिलीज पर भी टिकी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिराई के स्ट्रीमिंग राइट्स को जियोहॉटस्टार ने लगभग 40 करोड़ में खरीदा है। थिएटर रन खत्म होने के बाद फिल्म को केवल जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

फिल्म की टीम

इस फिल्म को बनाने में कई अनुभवी और बेहतरीन तकनीकी टीम ने काम किया है। डायरेक्टर कार्तिक गट्टमनेनी ने न सिर्फ निर्देशन किया बल्कि सिनेमैटोग्राफी भी संभाली। श्रीकर प्रसाद, जो नेशनल अवॉर्ड विजेता एडिटर हैं, उन्होंने फिल्म की एडिटिंग की। एक्शन सीन्स को और भी दमदार बनाने के लिए इंटरनेशनल टीम ने काम किया, जिसमें केचा खम्पकड़ी और प्रदीत सीलुम शामिल रहे। विजुअल इफेक्ट्स पर खास ध्यान दिया गया, जिसकी निगरानी रामजी डॉट ने की और इसका काम PMF VFX और डेक्कन ड्रीम्स ने पूरा किया।

फिलहाल यह फिल्म केवल सिनेमाघरों में देखी जा सकती है। इसकी डिजिटल रिलीज की तारीख थिएटर रन खत्म होने के बाद घोषित की जाएगी।

Read more about: ott release
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X