Mirai Twitter Review: तेजा सज्जा ने Mirai में दिखाया अपना सुपरएक्शन पावर, इंटरवल सीन ने फैंस के होश उड़ा दिए!

Mirai

Mirai Movie X Review: फैंटेसी और एक्शन से भरी फिल्म मिराई 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन कार्तिक गट्टमनेनी ने किया है और इसमें मंचू मनोज खलनायक का रोल निभा रहे हैं।

तेजा सज्जा की परफॉर्मेंस पर फैंस खुश

हनुमान फिल्म से पहचान बनाने वाले तेजा सज्जा को इस फिल्म में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके दमदार एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक दर्शक ने लिखा कि, "ये फिल्म थिएटर में देखने लायक है। तेजा सज्जा सिर्फ एक हिट फिल्म तक सीमित नहीं रहेंगे, अगर वे ऐसे ही मेहनत करते रहे तो और भी आगे बढ़ेंगे।"

एक और दर्शक ने कहा, "सुपरयोद्धा के रूप में तेजा सज्जा की परफॉर्मेंस शानदार है। खासकर इंटरवल का बर्ड सीक्वेंस और उसके बाद की फाइट सीन फिल्म की हाइलाइट हैं।"

इंटरवल सीन बना खास आकर्षण

फिल्म के इंटरवल सीन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, "पहला आधा हिस्सा ठीक है, लेकिन इंटरवल का सीन गूसबंप्स देने वाला है। फिल्म का दूसरा हाफ तो पूरी तरह से विजुअल ट्रीट है।"

कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया

हालांकि, हर किसी को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। कुछ दर्शकों का कहना है कि VFX और मंचू मनोज की परफॉर्मेंस बेहतरीन है, लेकिन फिल्म की कहानी उतनी दमदार नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "तेजा सज्जा की एक्टिंग थोड़ी बनावटी लगी, कॉमेडी जबरदस्ती डाली गई है और लव स्टोरी का ट्रैक कमजोर है।"

Read more about: movie review
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X