Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, बॉलीवुड सेलेब्स ने बोला- इतिहास रच दिया
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को पहला सिल्वर मेडल टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020)में दिला दिया है। भारत के लिए ये गर्व का समय है जब खेल की शुरुआत में ही भारत की खिलाड़ी मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता है। इस पर बॅालीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया और खुशी जताई है। रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन,आर माधवन, महेश बाबू के साथ दीया मिर्जा ने ट्विटर से ट्टिट कर ओलंपिक में भारत की इसे सही शुरुआत बताया है।
मीराबाई चानू को सिल्वर मेडल मिलेन पर बधाई दी है। रवीना टंडन, सनी देओल, आर माधवन,अली फजल के साथ कई स्टार्स ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा लहराने के लिए बधाई दी है और इसे गर्व का समय बताया है। बता दें कि मीराबाई चानू ने ओलपिंक भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया है।

मीराबाई चानू ने 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में कांस्य पदक जीता था। 26 साल की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के लिए चलिए जानते हैं कि बॅालीवुड से किस-किस स्टार्स ने बधाई भेजी है। बॅालीवुड सेलेब्स ने बोला है कि उन्हें गर्व है।


Click it and Unblock the Notifications