..................... Mira Rajput upset with the leaked news of her marriage with Shahid Kapoor - Hindi Filmibeat

शाहिद संग अपनी शादी की बात लीक होने से मीरा परेशान!

मीरा राजपूत दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ रहीं हैं लेकिन रातों रात वो बॉलीवुड के लिए एक सेलिब्रिटी बन गयीं क्योंकि उनके और शाहिद कपूर की शादी की खबरें जो मीडिया में लीक हो गयीं। लेकिन इस बात से मीरा खुश होने के बदले काफी परेशान हैं।

हुआ कुछ यूं है कि मीरा ने शाहिद कपूर से अपनी शादी की बातें कुछ करीबी दोस्तों को बताई थीं और उन्हीं में से किसी ने ये बात मीडिया में लीक कर दी। अब इस खबर को जानने के बाद से मीडिया ने मीरा को फोन करने व उनतक पहुंचने की कोशिशें शुरु कर दीं हैं जिससे मीरा काफी पेरशान हो गयीं हैं।

यहां तक कि खबरों के अनुसार मीरा ने अपने दोस्तों की लिस्ट भी छोटी करनी शुरु कर दी है। वो अब अपने दोस्तों की लिस्ट में से उन लोगों को हटा रही हैं जिन्होंने मीरा की बातें मीडिया तक पहुंचाई हैं।

लेकिन हमारे हिसाब से तो मीरा को अब इन बातों की आदत डाल लेनी चाहिए। सेलिब्रिटी के परिवार वाले भी मीडिया के लिए किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होते। तो जाहिर है कि मीरा भी हमारे लिए एक सेलिब्रिटी ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X