..................... Mira Rajput slaps Ishaan Khatter for recreating a scene from Dil Chahta Hai Shahid kapoor viral video - Hindi Filmibeat

जब मीरा राजपूत ने देवर ईशान खट्टर को जड़ा था थप्पड़, सन्न रह गए थे एक्टर, देखें वीडियो...

 Mira Rajput Slaps Ishaan Khatter

शाहिद कपूर और उनके छोटे भाई ईशान खट्टर दोनों ही साथ में कई बार मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग भी काफी ज्यादा जबरदस्त देखी जाती है। लेकिन इन दिनों ईशान खट्टर और शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ में मिलकर एक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में मीरा राजपूत अपने ही देवर ईशान खट्टर को थप्पड़ जड़ देती है। जिसके बाद में सीन देखने लायक होता है।

ईशान, शाहिद और मीरा ने मिलकर रीक्रिएट किया सीन

दरअसल आपको बता दें कि ईशान खट्टर और शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ में मिलकर फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' का आईकॉनिक सीन रीक्रिएट कर एक वीडियो साझा किया। बता दें कि यह वीडियो उन्होंने पिछले साल शेयर किया था। इस वीडियो में नजर आया कि शाहिद कपूर, फिल्म के किरदार आकाश यानी कि आमिर खान के कैरेक्टर में थे। ईशान खट्टर, समीर का किरदार निभाते हैं। तो वही मीरा राजपूत भी समीर की गर्लफ्रेंड प्रिया के रोल में नजर आती हैं। इस रोल को फिल्म के दौरान सुचित्रा पिल्लई ने निभाया था। बता दें कि 'दिल चाहता है' फिल्म को 2001 में रिलीज किया गया था और इस फिल्म में सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना भी नजर आए थे।

मीरा राजपूत ने जड़ा ईशान खट्टर को थप्पड़

फिल्म 'दिल चाहता है' के सीन के अनुसार आपको बता दें कि इस वीडियो में मीरा राजपूत, ईशान खट्टर को समझाती हुई देखी जाती है। जिसके बाद में उन्हें वह चुप होने के लिए भी कह देती हैं। जिसके बाद में शाहिद कपूर कहते हैं कि "अरे मर्द बन। अरे उसने तेरी मर्दानगी को ललकारा है, दिखा उसे जाकर।" जिसके बाद में ईशान खट्टर गुस्से में उठ जाते हैं और सीधा मीरा राजपूत के पास जा खड़े हो जाते हैं। जैसे ही वह कुछ कहने वाले होते हैं वैसे ही मीरा उन्हें कहती है कि 'ईशान बनो मत। मैं तुम्हारी शक्ल देखना नहीं चाहती हूं, भाड़ में जाओ तुम।' जिसके बाद में मीरा राजपूत ईशान को थप्पड़ मार देती हैं और इसके बाद में तीनों जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।

फैन्स को आया वीडियो खूब पसंद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया था और कैप्शन लिखते हुए कहा था कि 'दिल चाहता है'। इतना ही नहीं शाहिद कपूर और इशान खट्टर के साथ-साथ मीरा राजपूत ले इस वीडियो में काफी मस्ती की। लेकिन अब इस वीडियो को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया और लाइक शेयर भी किया गया।

Read more about: mira rajput
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X