'मैने बॉयफ्रेंड्स के दिल तोड़े है..' शाहिद कपूर के सामने मीरा राजपूत का खुलासा, हैरान करने वाला Video Viral!

Mira Rajput Boyfriends- शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों कई इवेंट्स पर साथ नजर आते हैं और दूसरे के साथ खुश रहते हैं।
लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है वो हैरान करने वाला है क्योंकि मीरा राजपूत ने अफेयर्स को लेकर खुलासा किया है। शादी के बाद उन्होने एक टॉक शो पर बताया कि उनके कई बॉयफ्रेंड्स थे जिनके दिल उन्होने तोड़े।
जी हां, इसी तरह का वीडियो सामने आया है और लोग हैरान हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नेहा धूपिया ने मीरा राजपूत से पूछा, ''मीरा क्या तुमने कभी किसी का दिल तोड़ा है?'' इसपर मीरा ने जवाब दिया, ''हां, अपने बॉयफ्रेंड्स का।''
इससे ये पता चलता है कि शाहिद कपूर से पहले उनके कई अफेयर्स थे क्योंकि उन्होने बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड्स कहा है। मीरा ने जब ये बात कही तो शाहिद कपूर उनके देखते रह गए। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, तो क्या उसकी भी गर्लफ्रेंड थी। एक ने लिखा, ''शाहिद कपूर कॉर्नर में रोते हुए।'' एक ने लिखा, ''शाहिद कपूर का कबीर सिंह मोड चालू होने वाला है।'' एक ने लिखा, ''वह बस इतना कहकर कूल रहना चाहती है।'' एक ने लिखा, ''ठीक है, वो भी एक बेईमान बॉयफ्रेंड था। करीना को कई बार धोखा मिला ठीक है।'' एक ने लिखा, ''ग़लतफ़हमी :- मेरी वाली अलग है...।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











