दीवाली के मौके पर शाहिद कपूर ने मीरा के साथ पोस्ट की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कर दिया ट्रोल

दीवाली के मौके पर कई तरह की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एक खास स्थान हासिल किया और आपके फेवरिट सेलेब्रिटीज ने जमकर दीवाली मनाई और अपने फैंस के विश भी किया। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और वो जमकर ट्रोल हो गए। बता दें कि शाहिद कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो मीरा राजपूत को किस करते हुए नजर आ रहें है।

उन्होने नीचे कैप्शन में लिखा है हैप्पी दीवाली और केवल प्यार के लिए...फिर क्या था इसके बाद उनके फैंस ने उनको जमकर ट्रोल कर दिया। एक यूजर लिखता है कि मुझे काफी ज्यादा आश्चर्य होगा अगर आप ऐसी ही फोटो अपने मां बाप और भाई-बहन के सामने देख सकते हैं और वो इसको काफी ज्यादा सराहेंगे।

shahid kapoor, meera rajput, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत

एक यूजर ने लिखा है कि दीवाली भारत का एक धार्मिक त्योहार है और आप अपना प्यार अपने केयरिंग नेचर भी दिखा सकते हैं..इसके लिए लिप किस करके सोशल मीडिया पर कौन डालता है।

इसके अलावा एक यूजर ने उनको उनपर ये भी आरोप लगाया कि ये सब लोगों का ध्यान पाने के लिए किया है। गौरतलब है कि हाल ही में मीरा राजपूत मां बनीं है और उनके लिए ये दीवाली काफी ज्यादा खास है। हालांकि इस तरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण लोगों ने उनको जमकर ट्रोल कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X