शाहिद कपूर की पत्नी के बारे में कुछ बातें वायरल..NOT 'अच्छी बातें'!
शाहिद कपूर की पत्नी के बारे में उनके क्लासमेट ने खोली उनकी पोल।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के बयान ने उन्हें तभी से खूब सुर्खियों में घसीट रखा है। उन्होंने नारीवाद पर बात करते हुए अपने बच्चों को छोड़कर करियर की तरफ बढ़ने वाली महिलाओं को बेहतर नहीं बताया था।
उनके इस बयान पर कामकाजी महिलाएं काफी गुस्सा हुई थीं। अब इस मुद्दे में एक और ट्विस्ट आ गया है। और ये ट्विस्ट कोई और नहीं बल्कि मीरा के क्लासमेट ही लाए हैं। जी हां..मीरा के एक क्लासमेट ने सोशल मीडिया पर एक लेटर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने मीरा की पोल खोल कर रख दी है।
उनके साथ पढ़ने वाले इस क्लासमेट ने कहा कि आज वो लड़की फेमिनिज्म की बातें कर रही है जो कॉलेज में सबसे नकचड़ी हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि मीरा दूसरों के कपड़ों से उन्हें जज करती थी।


Click it and Unblock the Notifications