वीजा ऑफिस पहुंची इस सुपरस्टार की पत्नी..मिला VIP ट्रीटमेंट
मीरा राजपूत वीजा मुंबई में वीजा ऑफिस पहुंची और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया।
सुपरस्टार या पब्लिक फिगर होने के कई फायदे हैं। लेकिन अगर किसी की शादी सेलिब्रिटी से हो जाती है तो वो भी पब्लिक फिगर ही बन जाते है और पावरफुल हो जाते हैं। बस ऐसा ही कुछ बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ हुआ।
दरअसल हाल में ही मीरा राजपूत अपनी बेटी मीशा के साथ मुंबई के वीजा ऑफिस में देखी गईं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीरा राजपूत वीजा के लिए मीशा के साथ यूरोपियन देश जाने के लिए वीजा ऑफिस पहुंची थी। जहां उन्हें भी वीजा के लिए इंटरव्यू देना था।

पहले तो कुछ देर तक लाइन में लगी रहीं लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक सीनियर ऑफिसर आकर उन्हें इंटरव्यू के लिए लेकर गया और वहां खड़े बाकी लोग तमाशाबीन बने रहे। जाहिर है इस घटना के बाद वहां खड़े लोगों को काफी गुस्सा भी आया।
लेकिन ये सेलिब्रिटी की पत्नी होने के फायदे हैं जो अक्सर हर किसी को मिलते हैं। हम कह सकते हैं कि गलती उनकी भी नहीं है बल्कि वहां खड़े ऑफिसर्स की है जो उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट देते हैं और वहां खड़ी आम जनता कड़वा घूंट पीकर रह जाती है।


Click it and Unblock the Notifications