शाहिद कपूर का बर्थडे....मीरा की प्लानिंग.... मेनू और वेन्यू तैयार

अपने पति शाहिद कपूर के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए मीरा राजपूत ने एक सेहतमंद पार्टी की प्लानिंग कर रही हैं, ताकि पद्मावती में शाहिद का लुक परफेक्ट लगे।

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के बीच की केमेस्ट्री देखकर दोनों के बीच बेपनाह प्यार का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। कभी शाहिद अपनी लविंग वाइफ मीरा के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। तो कभी मीरा अपने पति के सेहत का ध्यान रखने में मशगूल रहती हैं।

इस बार मीरा अपने पति शाहिद से एक कदम आगे निकल चुकी हैं। उन्होंने शाहिद के लिए एक परफेक्ट बर्थडे की प्लानिंग कर ली है।

Shahid Kapoor

25 फरवरी को शाहिद का जन्मदिन है। शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म रंगून के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही वह संजय लीला भंसाली के फिल्म में अपने किरदार राजा रावल रतन सिंह के लिए एक सीक्रेट डाइट प्लान को फॉलो कर रहे हैं।

इसके कारण वह पार्टी के खाने को छोड़ सलाद के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। इस पूरी पार्टी का जिम्मेदारी मीरा पर है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म में शाहिद के किरदार को ध्यान में रखते हुए खाने का पूरा मेनू तय किया है। कोई सेम्पियन नहीं बल्कि फ्रूट जूस मेहमानों को दिए जायेंगे।

पार्टी में केवल हेल्दी ड्रिंक और हेल्दी खाना होगा। अपने जुहू के घर पर करीबी दोस्तों के साथ शाहिद इस बार का जन्मदिन एक अलग अंदाज में मनायेंगे।

इसके साथ बेटी मीशा के साथ शाहिद का यह पहला बर्थडे है, वह अधिक से अधिक समय इस साल अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे। हाल ही में हुए करणी सेना के विवाद के कारण संजय लीला भंसाली ने पद्मावती की शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी है। इसका फायदा और किसी को मिले ना मिले। शाहिद को जरूर मिल रहा है। वह ज्यादातर समय अपनी बेटी मीशा के साथ बिता रहे हैं। एक बार शूटिंग शुरू हो जाने पर उनके लिए मीरा और मीशा के लिए समय निकालना मुमकिन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X