Vogue के कवर पर नज़र आईं मीरा राजपूत, लोगों ने जमकर उड़ाई धज्जियां, पूछे ऐसे ऐसे सवाल!
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अकसर ही किसी ना किसी कारण से खबरों में रहती हैं। और अब वो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बेतहाशा ट्रोल की जा रही हैं। कारण है मीरा की ही कही हुई बात से मीरा का खुद पलट जाना। दरअसल, मीरा राजपूत, वोग के नए एडिशन के कवर पर हैं और इस कारण से लोग उन्हें ट्विटर - इंस्टाग्राम पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
ये वही मीरा राजपूत हैं जिन्होंने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर से कहा था कि वो बॉलीवुड में नेपोटिज़्म यानि कि भाई भतीजावाद के खिलाफ हैं। ऐसे में लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने ज़िंदगी में ऐसा क्या हासिल किया है जिसकी वजह से वो वोग के कवर पर है।

एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा - मीरा राजपूत, जो कि शाहिद कपूर की पत्नी हैं, जिन्होंने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में कहा था कि उन्हें नेपोटिज़्म से दिक्कत है, आज केवल इस वजह से वोग के कवर पर हैं क्योंकि वो शाहिद कपूर की पत्नी हैं।
एक और ट्विटर यूज़र ने लिखा, अगर आप उन लोगों में से हैं जो सोच रहे हैं कि मीरा राजपूत ने ऐसा क्या किया है कि वो ट्विटर पर हैं तो आपका सवाल काफी अच्छा है। वैसे पीवी सिंधू, द्युति चंद, हिमा दास या किसी भी और Working Women पर ही गर्व करिए, वही बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications












