मीरा कपूर से मदद मांगता रहा बच्चा, हसीना ने किया इग्नोर, गार्ड की हरकत देखकर भड़क गए लोग

अमीरों के दिल नहीं होता.. ऐसा मैं नहीं कह रहा बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और दो बच्चे दिख रहे हैं जो कि कुछ मदद मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसे बच्चे अक्सर होटलों के बाहर, रेड लाइट में या फिर पार्क में आपको मिल जाएंगे। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक बच्चा और एक बच्ची है जो कि कि मीरा राजपूत से मदद मांग कर रहे हैं। कार से उतरी मीरा राजपूत ने के पीछे एक बच्चा पड़ गया और लगातार मदद की गुहार करता रहा था।
हसीना ने बिना किसी रिएक्शन के सीधे वहां से चल जाना सही समझा। उन्होने बच्चे को लगातार इग्नोर किया और घर के अंदर चली गईँ। बच्चे ने जब दरवाजे तक पीछा किया तो एक गार्ड ने जबरन उसको पकड़ लिया और मीरा राजपूत से पीछा छुड़वाया। मुश्किल ये है कि वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रही है।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग मीरा राजपूत को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इतना घमंड किस बात का है बहन।'' एक ने लिखा, ''करोड़ों की मालकिन के ये हाल।'' एक ने लिखा, ''मेबैक से उतर रही है लेकिन गरीबों को 10rs तक नहीं दे सकती।''
एक ने लिखा, ''बच्चे को अगर 50 या 100 दे देती तो मर नहीं जाना था मीरा कपूर ने।'' एक ने लिखा, ''किसी ने सच कहा है, गरीबों के दिल नहीं होता।'' एक ने लिखा, ''इतना अमीर लेकिन रवैया इतना ख़राब।'' इस तरह से लोग मीरा राजपूत को लगातार खरी खोटी सुना रहे हैं।
शाहिद कपूर की पत्नी
मीरा राजपूत एक गैर फिल्मी परिवार से हैँ। वो अक्सर शाहिद कपूर के साथ नजर आती रहती हैँ। उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी अच्छी है। लोगों को कहना है कि मीरा को भी फिल्मों आना चाहिए। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications