IFFI 2010 में मीरा नायर की 16 फिल्में
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2010 के सिंहावलोकन संवर्ग में प्रख्यात भारत-अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर की सभी श्रेष्ठ फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
स्वयं मीरा नायर 30 नवंबर 2010 को अपनी फिल्म 'सलाम बाम्बे' के कलाकारों और सहकर्मियों के साथ फिल्म महोत्सव में मौजूद रहेंगी। फिल्म महोत्सव में उनकी वर्ष 1988 में बनी फिल्म सलाम बाम्बे, वर्ष 1991 की फिल्म मिस्सीसिप्पी मसाला, वर्ष 1995 की द पेरेज फैमिली, वर्ष 1996 की कामसूत्र, ए टेल ऑफ लव, वर्ष 2001 की वैनिटीफेयर, वर्ष 2006 की नेमसेक और वर्ष 2009 की अमेलिया दिखाई जाएंगी।
इनके अलावा नायर की आठ छोटी फिल्मों एवं वृत्तचित्रों में 9/11 हिस्टेरिकल ब्लाइंडनेस, माइग्रेशन-एड्स जागो, सो फॉर 2 रोम इंडिया, इंडिया कैबरेट, द डे द मर्सडीज बीकेम ए हैट, लाफिंग क्लब ऑफ इंडिया और हाउ कैन इट बी दिखाई जाएंगी। इन सभी फिल्मों की लंबाई 111 मिनट की होगी।


Click it and Unblock the Notifications











