मेरी फिल्में दिल से देसी हैं : मीरा नायर
भारतीय मूल की अंतर्राष्ट्रीय फिल्मकार मीरा नायर भारत में भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म बनाना चाहती हैं लेकिन उनका कहना है कि इसमें समय लगेगा।
मीरा नायर ने गुरुवार को फिक्की फ्रेम्स 2013 में कहा, "मैं तलाश कर रही हूं लेकिन कोई जल्दी नहीं है। मैं यहां फिल्म बनाना चाहूंगी। मेरे दर्शक यहां हैं।' मीरा ने हाल ही में 'दि रिलक्टंट फंडामेंटलिस्ट' बनाई है।"

मीरा ने कहा कि उनकी फिल्म के किरदार जीवन में हारे हुए लोग नहीं होते। मुझे जटिल और पेचीदे किरदार पसंद हैं। मैं लोगों को लुभावनी फिल्में देना चाहती हूं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











