..................... mira kapoor first reaction after watching shahid kapoor kareena kapoor IIFA 2025 hug reunion viral videos - Hindi Filmibeat

IIFA 2025 में शाहिद करीना का हाल देख बेहाल हुई पत्नी मीरा गुस्से में लाल घर से निकली! सामने आया पहला रिएक्शन

Mira Kapoor On Shahid Kareena

Mira Kapoor On Shahid Kareena IIFA 2025 Video: आईफा (IIFA 2025) शुरू होने से पहले ही शाहिद कपूर और करीना कपूर खान के रीयूनियन ने हर तरफ बवाल काट दिया है। शाहिद और करीना ने गले मिलकर जिस तरह पुराने अंदाज में मुलाकात और बातें कीं उससे ना सिर्फ उनके फैंस के बीच बल्कि सोशल मीडिया फिल्म गलियारा गॉसिप्स से पटा दिखाई दे रहा है। अब इसी बीच शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर के एक वीडियो ने कहर काट दिया है।

शाहिद करीना की मुलाकात के बाद पहली बार स्पॉट हुई मीरा कपूर

दरअसल, शाहिद-करीना के वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद मीरा कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान मीरा कपूर का अंदाज हर किसी को काफी कुछ कह रहा है। जहां ये वायरल वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि मीरा कपूर गुस्से में दिखाई दे रही हैं तो कुछ लोग कमेंट सेक्शन में इसे शाहिद करीना के वीडियो को देखने के बाद का रिएक्शन मान रहे हैं।

मीरा कपूर का वायरल वीडियो

दरअसल, मीरा कपूर को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। इस दौरान मीरा कपूर अपनी गाड़ी से उतने के बाद सीधे फ्लाइट के लिए रवाना हो गई। उन्होंने पैपराजी को एक भी पोज नहीं दिया। हालांकि ऐसे ना के बराबर ही देखने को मिलता है कि मीरा पैपराजी को देखने के बाद स्माइल या पोज ने दें। भले ही सेकेंड भर के लिए लेकिन मीरा पोज जरूर करती हैं।

मीरा कपूर के वीडियो पर नेटिजंस की चुटकी

वहीं इस दौरान मीरा के फेस एक्सप्रेशन भी काफी जुदा और खोए खोए से दिखाई दे रहे थे। अभी तक ये क्लीयर नहीं है कि मीरा ने कहां के लिए फ्लाइट भरी है। हालांकि कमेंट सेक्शन में फैंस इसे शाहिद करीना के वीडियो से जोड़कर खूब चुटकी लेते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ले लिखा, "मीरा आनन फानन में आईफा जयपुर के लिए रवाना हो गई। अब होगा हाई वोल्ड ड्रामा।" इसके साथ ही एक यूजर ने तो लिखा, "शाहिद करीना का वीडियो देखने के बाद मीरा घर छोड़कर मायके दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।"

मीरा कपूर का लुक

इसके साथ ही मीरा कपूर के लुक की बात करें तो मीरा इस दौरान काफी सिंपल बॉसी लुक में नजर आई। मीरा ने इस दौरान लाइनिंग शर्ट और फ्लेयर्ड डेनिम पहना हुआ था जिसमें वो काफी कॉन्फिडेंट दिखाई दे रही थीं। हालांकि अब सभी को शाहिद करीना के इस वीडियो पर मीरा राजपूत का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

करीना संग वायरल वीडियो पर शाहिद कपूर का रिएक्शन

फैन्स से मिल रहा इतना प्यार देखने के बाद शाहिद कपूर का रिएक्शन आया है। IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर हुई शानदार मुलाकात पर शाहिद कपूर ने रिएक्शन देते हुए कहा- 'हमारे लिए इसमें कुछ भी नया नहीं था। आज स्टेज पर मिले हैं हम लोग तो इधर-उधर मिलते रहते हैं। ये हमारे लिए एक दम नार्मल सी बात है। अगर ये लोगों को अच्छा लगता है तो यह अच्छा है।'

शाहिद करीना की फिल्में

आपको बताते चलें कि करीना और शाहिद ने साथ में कई फिल्में की हैं। दोनों को 'फिदा', 'चुप-चुप के' और 'जब वी मेट' में देखा गया था। जब वी मेट से दोनों की जोड़ी तो हिट हो गई थी। कहा यह भी जाता है कि साल 2004 से लेकर साल 2007 तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने ही करण जौहर के शो पर अपने रिलेशनशिप में होने की बात बताई थी, लेकिन जब वी मेट की शूटिंग से पहले दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। इसके बाद करीना कपूर ने 'टशन' फिल्म की शूटिंग की और इस दौरान उन्हें सैफ अली खान मिले। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ लंबे समय तक दोनों रिलेशनशिप में भी रहे और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X