शाहरूख के आशियाने मन्नत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
बॉलीवुड के चहेते बादशाह खान यानी शाहरूख के घर मन्नत में गुरूवार रात को 11 बजे आग लग गयी, हालांकि इस घटना से मन्नत में कोई नुकसान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से किंग खान के घर पर आग लगी।
कहा जा रहा है कि जिस समय शाहरूख के घर में आग लगी, उस समय शाहरूख खान अपने घर पर नहीं थे। जो खबरें टीवी पर प्रसारित हो रही हैं उसके मुताबिक मन्नत के चौथी मंजिल में आग लगी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर किंग खान घर पहुंचे लेकिन तब तक उनके घर के गार्डों ने आग पर काबू पा लिया था।
भले ही किंग खान अपने घर में नहीं थे लेकिन जिस समय आग लगी उस समय उनका पूरा परिवार मन्नत में मौजूद था। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी थी और आग पर काबू पा लिया गया था। फिलहाल किंग खान के गार्डों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गयी। किंग खान और उनका पूरा परिवार सकुशल है।


Click it and Unblock the Notifications












