मन्नत में लगी आग में खुद को सेंकने लगे किंग खान
शुक्रवार को किंग खान ने ट्विटर पर सभी का शुक्रिया अदा करते हुए रात की घटना के बारे में जिक्र किया है। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "घर पर सब सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। चूंकि अब घर में आग लगी हुई है तो चलो स्वयं को सेक लें, इसमें कोई बुराई नहीं दिखती।" आग बाथरूम में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने उस पर जल्द ही काबू पा लिया।
वाकई में किसी के घर में आग लगी हो और वह इस तरह का मजाक करे तो आप सोच सकते हैं कि वह इंसान जटिल से जटिल हालातों में भी खुद पर काबू रख सकता है और शायद इसलिए ही शाहरूख खान को जिंदादिल कहा जाता है।
कहा जा रहा है कि जिस समय शाहरूख के घर में आग लगी, उस समय शाहरूख खान अपने घर पर नहीं थे लेकिन उनका परिवार घर में मौजूद था। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी थी और आग पर काबू पा लिया गया था। शाहरूख के सकुशल होने पर उनके चाहने वालों ने चैन की सांस ली है और ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया है।


Click it and Unblock the Notifications












