सगे भाई के साथ ही कोजी हुई इस एक्ट्रेस ने किया जमकर रोमांस, प्रेग्नेंट होने के बाद किया ये काम

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हुए हैं जिनकी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। ऐसी ही एक अदाकारा थीं मीनू मुमताज। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे। बहुत कम उम्र में काम शुरू किया, लेकिन एक फिल्म में अपने ही सगे भाई के साथ रोमांस करने की वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
कौन थीं मीनू मुमताज?
मीनू मुमताज मशहूर कॉमेडियन और एक्टर महमूद की बहन थीं। उनका असली नाम मलिकुन्निसा अली था। उनके पिता मुमताज अली भी एक कलाकार थे जो लड़कियों को डांस सिखाते थे। चूंकि उनके पिता शराब के आदी थे, इसलिए घर की सारी जिम्मेदारी मीनू के कंधों पर आ गई थी। 13 साल की उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
भाई के साथ किया था रोमांस?
मीनू एक बेहतरीन डांसर और खूबसूरत अदाकारा थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'चौदहवीं का चांद', 'साहेब बीवी और गुलाम' और 'कागज के फूल' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। लेकिन 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के एक गाने 'गोरा रंग चुनरिया काली' की वजह से वह विवादों में आ गईं। इस गाने में उनके साथ उनके सगे भाई महमूद उनके ऑनस्क्रीन पार्टनर थे। जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने भाई-बहन को रोमांस करते देखकर नाराजगी जताई।
प्रेग्नेंसी में भी करती रहीं काम
शादी के बाद मीनू ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन उनके कुछ पुराने कॉन्ट्रैक्ट्स बचे हुए थे। इन्हीं कॉन्ट्रैक्ट्स को पूरा करने के लिए उन्होंने 'जहांआरा' और 'पालकी' जैसी फिल्मों की शूटिंग अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी की थी। बाद में उनके चार बच्चे हुए और वह विदेश में जाकर बस गईं।
याददाश्त चली गई थी
अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में मीनू को काफी तकलीफ से गुजरना पड़ा था। साल 2003 में वह अचानक बीमार पड़ गईं और उनकी याददाश्त कमजोर होने लगी थी। वह लोगों को पहचान नहीं पा रही थीं। जब उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उनके दिमाग में ट्यूमर है। इलाज के बाद ट्यूमर तो ठीक हो गया, लेकिन उनकी सेहत पहले जैसी नहीं हो पाई। आखिरकार, साल 2021 में उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications



