मिनीषा लांबा बनीं गाँव की गोरी

By Staff

अब तक कई तरह के ग्लैमरस किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री मिनीषा लांबा पहली बार निर्देशक श्याम बेनेगल की फ़िल्म 'वेल डन अब्बा' में गांव की एक साधारण सी लड़की की चुनौतीपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी।

वो इस फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। निर्देशक श्याम बेनेगल की फ़िल्में हमेशा से ही लीक से हटकर होती हैं और उनकी नई फ़िल्म 'वेल डन अब्बा' भी कुछ वैसी ही है. इसीलिए जब पहली बार मिनीषा को उनके ऑफिस से फोन आया तो उन्हें पहले तो भरोसा ही नहीं हुआ। मिनीषा कहती हैं, "श्याम बेनेगल जैसे बड़े निर्देशक के साथ काम करना सौभाग्य की बात है, इसीलिए जैसे ही मुझे उनके ऑफिस से फोन आया, मैने तुरंत हामी भर दी।"

'वेल डन अब्बा' सरकारी तंत्र पर मज़ाकिया अंदाज़ में चोट करती हुई एक फ़िल्म है जिसमें मिनीषा जाने माने कलाकार बोमन ईरानी की बेटी की भूमिका निभा रही हैं। वैसे मिनीषा के लिए इस फिल्म में काम करना एक अलग तरह का अनुभव रहा। मिनीषा का कहना है, "श्याम बेनेगल जैसे महान निर्देशक सेट पर हों तो आपके ऊपर अच्छा काम करने का दबाव आ जाता है। मैंने भी इस चुनौती को स्वीकार किया। ऐसे में जब कि आपके आसपास सारे बेहतरीन कलाकार हों, आपको भी अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा करना पड़ता है।''

अपने किरदार के बारे में वो कहती हैं, "इस फिल्म में मैं आंध्र प्रदेश के एक गांव की लड़की का किरदार निभा रही हूँ जिसे गाँव में रहना पसंद है, हालांकि उसकी पढ़ाई लिखाई में काफ़ी दिलचस्पी है और उसकी सोच आधुनिक है। वो अपनी शादी अपने मां बाप की मर्ज़ी सी ही करना चाहती है और ऐसा जीवनसाथी चाहती है जो उसके सपनों को समझे और एक इंसान के तौर पर अपना विकास करने में मददगार साबित हो।" जैसा कि श्याम बेनेगल की फ़िल्में सामाजिक समस्याओं पर प्रकाश डालती हैं ठीक उसी उनकी नई फ़िल्म 'वेल डन अब्बा' भी मूल रुप से वर्तमान सरकारी तंत्र पर एक तल्ख़ टिप्पणी है।

बेनेगल कहते हैं, "हमें देखने को मिलता है कि किस तरह से सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं तो बनाती है लेकिन उनको सही तरीके से लागू नहीं कर पाती और नतीजा जिन लोगों के लिए ये योजनाएं बनती हैं, वो इससे महरुम रह जाते हैं. हमने इसी बात को हास्य का सहारा लेकर कहने की कोशिश की है।" 'वेल डन अब्बा' 26 मार्च को रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X