खौफजदा मिनिषा लांबा, आ रहे हैं धमकी भरे कॉल

मिनिषा के नंबर पर अलग-अलग फोन से कॉल आ रहा है और वो बार -बार ये ही कह रहा है कि मिनिषा न्यूयॉर्क में इंडो-अमेरिकन कल्चरल इवेंट में हिस्सा लेने के लिए न जाए। अगर वो वहां जाती है तो उसका हश्र अच्छा नहीं होगा। मिनिषा ने इस विषय पर मुंबई स्थित अंधेरी पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायी है। मिनिषा को ये कॉल पिछले शनिवार से आ रहे हैं।
आपतो बता दें लगातार फ्लाप फिल्में देने वाली मिनिषा लांबा अभी पिछले दिन मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले ली गयी थी जिस समय कान समारोह से वापस मुंबई आयी थीं। उनके पास लाखों के हीरे बरामद किये गये थे। उनके पास इसका कोई हिसाब नहीं था। मिनिषा से लंबी बातचीत हुई थी और उन पर जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











