नए रिलेशनशिप में हैं मिनिषा लांबा, पिछले साल हुआ था तलाक- कहा, 'रिश्ते में हूं और खुश हूं'

By Filmibeat Desk

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं मिनिषा लांबा ने खुलासा किया कि वो एक रिलेशनशिप में हैं। बता दें, मिनिषा लांबा ने साल 2015 में रयान थाम से शादी की थी, मगर उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चल सकी और पिछले साल दोनों ने तलाक ले लिया। खैर, फिलहाल मिनिषा फिर से एक रिलेशन में हैं और खुश हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मिनिषा ने कहा, "अक्सर दो लोगों का साथ में नहीं रहना ही अच्छा होता है। दोनों में से कोई भी गलत नहीं होता है और न ही ऐसी परिस्थिति में किसी को दोष देना चाहिए। कुछ चीजें बहुत प्राइवेट होती हैं जिन पर बात नहीं की जा सकती है क्योंकि यह दूसरे का अपमान करना हुआ।"

Minissha Lamba

एक्ट्रेस ने कहा, मैं यह कहना चाहती हूं कि किसी रिलेशनशिप या शादी का अंत आपकी जिंदगी का अंत नहीं है। आपके पास हमेशा प्यार करने का दूसरा मौका होता है जो आपके अतीत को अलग कर देता है। चीजें बेहतर हो जाती हैं।

इसी के साथ मिनिषा लांबा ने खुलासा किया कि वह एक बार फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, "हां, मैं अभी एक प्यारे शख्स के साथ हैपी रिलेशनशिप में हूं।"

साल 2005 में मिनिषा ने जिमी शेरगिल के ऑपोजिट फिल्म 'यहां' से फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने 'हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'बचना ऐ हसीनों', 'किडनैप', 'वेल डन अब्बा' और 'हम तुम शबाना' जैसी फिल्मों में काम किया है। 2014 में, मिनिषा बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि फिलहाल उन्हें कई टीवी शोज के ऑफर मिल रहे हैं, यदि कुछ दिलचस्प मिलता है तो वो जरूर करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X