मिनिषा के साथ दुबई के एयरपोर्ट अधिकारी ने की बदसलूकी

Minissha Lamba
लगता है कि यह साल मिनिषा के लिए कुछ अच्छा नहीं है, हाल ही में कुछ समय पूर्व मुंबई एयरपोर्ट पर 50 लाख रुपए की ज्वेलरी साथ रखकर यात्रा करने के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस को परेशानी का समाना करना पड़ा था, कुछ इसी तरह की घटना एकबार फिर दुबई के एयरपोर्ट पर मिनिषा के साथ हुई है लेकिन इसबार अधिकारियों द्वारा उनके साथ बदसलूकी की है।

मिनिषा पिछले हफ्ते दुबई गईं थीं जहां के एयरपोर्ट पर एक अधिकारी ने उनके साथ बद्तसलुकी की। मिनिषा को धमाकाया और उनका पासपोर्ट भी छिन लिया। इस घटना से बिकनी गर्ल काफी सहम गयी। यह सब तब हुआ जब इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनसे स वाल किया कि वह दुबई में कहां ठहरेंगी, मिनिषा ने जवाब में कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। और होटल का एक कर्मचारी उन्हें वहां से ले जाने के लिए एयरपोर्ट के बहार खड़ा है।

उन्होंने कफी कहा सुनी की साथ ही जहां पर रूकेंगी वहां का नंबर भी दिया लेकिन वहां के अधिकारी ने एक ना सुनी और उनपर भड़कर कहा कि चुप चाप बैठो वर्ना यहीं से अपने देश चले जाओगी। यह कह कर उनका पासपोर्ट ले लिया।

काफी देर तक वह अपसर मिनिषा को ऐसे ही गुस्से में घुरता रहा, लेकिन फिर उनकी मदद एक उच्च अधिकारी ने की उन्हें उनका पासपोर्ट वापस दिलाया। मिनिषा अभी भी दुबई में ही हैं और लेकिन इस बारे में वह भारत आकर कोई ना कोई एक्शन जरूर लेंगी। क्योंकि एशियाई लोगों को साथ हर जगह भेदभाव किया जाता है।

इतना ही नहीं बॉलीवुड की इस बाला ने कहा कि मैं एक सेलिब्रिटी हूं और जब मैं आवाज उठाउंगी तो दुनिया को यह तो पता चल पायेगा कि खाड़ी देशों में हम एशियाई लोगों के साथ कैसा सलूक किया जाता है। अगर हमारे साथ ऐसा सलूक होता है तो आप खुद ही सोच सकते हैं कि एक आम भारतीय के साथ कैसा सुलूक होता होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X