सन्नी-मिनिषा आपस में करेंगी ढिशूम-ढिशूम
सुनकर अजीब लगा ना लेकिन यही सही है कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन और सेक्सी बेब मिनिषा लांबा एक साथ पर्दे पर ढिशूम-ढिशूम करती नजर आयेंगी। जीं हां दोनों ही हॉट तारिकाएं देवांग ढ़ोलकिया की फिल्म टीना एंड लोलो में साथ काम कर रही हैं।
अपनी फिल्म की जानकारी देते हुए देवांग ने बोला कि उनकी फिल्म एडल्ट नहीं बल्कि एक्शन मूवी होगी। भले ही उनकी फिल्म में पोर्न स्टार सन्नी है लेकिन फिल्म में एडल्ट सींस नहीं बल्कि एक्शन दृश्यों की प्राथमिकता होगी।
फिल्म की कहानी महिला प्रधान है जो कि सन्नी को फिल्मी दुनिया में एक नये इमेज में कैद करेगी। फिल्म देखने के बाद लोगों की राय सन्नी के बारे में बदल जायेगी तो वहीं फिल्म में मिनिषा लांबा का भी महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी। सुनने में आ रहा है कि फिल्म में सन्नी-मिनिषा का एक लिपलॉक सीन भी है।
वैसे आपको बता दें कि यह फिल्म सन्नी से ज्यादा मिनिषा लांबा के करियर के लिए मायने रखती हैं क्योंकि लंबे अरसे से मिनिषा ने कामयाबी का स्वाद नहीं चखा है, ऐसे में अगर बॉलीवुड में उन्हें बने रहना हैं तो उनके लिए इस फिल्म का हिट होना काफी जरूरी है।
आईये आपको बताते हैं मिनिषा-सन्नी की दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications