मुंबई : 50 लाख के हीरों के साथ मिनिषा लांबा हिरासत में

एयरपोर्ट के ग्रीन पैनल से वो बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। आमतौर पर ग्रीन पैनल से वो ही बाहर आता है जिसके पास डिटेंड करने को कुछ भी नहीं होता है। शक होने पर कस्टम अधिकारी ने मीनिषा के सामानों की जांच की तो उनके पास से 50 लाख के हीरे का सेट बरामद हुआ है, जिसके बाद मिनिषा को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे लगातार पूछ-ताछ जारी है। चैनल के मुताबिक अधिकारीगण बरामद सेट की मौलिक दाम पता करने की कोशिश करेंगें।
आपको बता दें दिल्ली की खत्री पंजाबी परिवार में जन्मी अभिनेत्री मिनिषा की हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ है। मिनिषा विज्ञापन जगत का जाना माना नाम है, इसके अलावा वो पहली बार हिमेश रेशमिया के वीडियो एलबम आपका सुरूर..से चर्चा में आयीं थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म साल 2005 में आयी यादें थीं, जिसमें उनके नायक थे जिमि शेरगिल। लेकिन वो नोटिस की गई यशराज प्रोडक्सन की फिल्म 'बचना ये हसीनों' से, जो साल 2008 में प्रद्रशित हुई थी। फिर उनकी फिल्म जो कि पिछले साल आयी थी जिसका नाम था वेलडन अब्बा... को पिछले कान समारोह में काफी सराहना मिली थी।
;

Click it and Unblock the Notifications











