मिनिषा लांबा से हीरों के सिलसिले में रात 12 बजे तक हुई पूछ-ताछ

उनके पास से लाखों के जेवर बरामद हुए थे, जिसमें एक हीरे का सेट भी था। मिनिषा को कस्टम विभाग ने उस समय हिरासत में लिया था जब वो ग्रीन चैनल से बाहर जाने वाली थीं। कस्टम विभाग को शक हुआ उन्होंने मिनिषा के सामानों की तलाशी ली जिसमें लाखों के जेवर शामिल थे।
मिनिषा का कहना है कि उन्हें किसी बड़ी कंपनी ने हीरों के जेवर कान समारोह में पहनने के लिए दिये थे, जिसके पीछे कंपनी को अपने सामान का प्रमोशन करना था, इसलिए मिनिषा उन गहनों को अपने साथ कान ले गयी थीं। ले जाते वक्त तो वो कस्टम विभाग की आंखों से बच गई लेकिन लौटते समय कस्टम ने उन्हें पकड़ लिया। 16 घंटे की एक लंबी पूछ-ताछ के बाद मिनिषा को कल रात 12 बजे छोड़ दिया गया।
खत्री-पंजाबी परिवार में जन्मी मिनिषा विज्ञापन और फैशन की दुनिया में जाना-माना नाम है। उन्होंने अपना फिल्मी करियर फिल्म 'यहां' से शुरू किया था लेकिन उनको पहचान मिली रणबीर कपूर की फिल्म 'बचना-ए-हसीनों'...से। कान में वो अपनी आने वाली फिल्मो के प्रमोशन के लिए गयी थीं।
;

Click it and Unblock the Notifications











