मैं कॉलेज से अक्सर गायब रहती थीः मिनिषा

minissha lamba
साल 2005 में फिल्म 'यहां' से अपना बॉलीवुड कैरियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस मिनिषा लांबा का कहना है कि वह अपने कॉलेज के दिनों में मुश्किल ही कक्षा में जाती थीं क्योंकि वह बहुत आलसी थीं।

दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ी मिनिषा ने बताया, मैं बहुत ही मुश्किल से कॉलेज जाती थी क्योंकि मैं बहुत आलसी थी। वह लड़कियों का कॉलेज था, वहां कोई लड़का नहीं था इसलिए वहां जाने का मन भी नहीं करता था। इसका एक कारण यह भी है कि मैं गर्मियों की नौकरियों और उसके बाद मॉडलिंग कार्यो में व्यस्त थी और वहीं से मैं बॉलीवुड में आई।

मिनिषा कहती हैं कि वह बहुत भाग्यशाली है कि मेरे साथ परिवार का सपोर्ट रहा। उनकी तरफ से कोई रोक टोक नहीं थी। 27 साल की एक्ट्रेस पिछले साल हम तुम शबाना में तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे के साथ नजर आई थी। इस समय वो शिरीष कुंदर की जोकर और आनंद कुमार की जिला गाजियाबाद की तैयारी कर रही हैं।

मिनिषा की मानें तो वह संयोग से अभिनय के क्षेत्र में आ गई। उन्होंने बताया, मैं मिरांडा हाउस से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। मैं जनसंचार की पढ़ाई करना चाहती थी और कॉलेज के बाद एक पत्रकार बनाना चाहती थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X