गोवा बीच में मिनीषा को देख भीड़ अनियंत्रित
बॉलीवुड अभिनेत्री मिनीषा लांबा को हाल ही एक पुरुष मैगजीन के कवर पेज के फोटो शूट के लिए गोवा जाना पड़ा था। हालांकि इन दिनों वैसे भी उनके पास फिल्में तो हैं नहीं। लेकिन फिर भी उन्हें जब कवर पेज पर जगह मिली तो उनकी चर्चा फिर से शुरू हो गयी है। गोवा में जो भी उनके साथ हुआ उसके बाद तो उन्हें शूटिंग स्थल ही बदलना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक गोवा के समुद्र तट पर मिनीषा बीच बियर पहन कर फोटो शूट में व्यस्त थी। लेकिन उन्हें इस अवस्था में देख कर कुछ प्रशंसकों ने अपना आपा खो दिया आर इस सेक्सी अभिनेत्री के फोटो अपने मोबाइल में कैद करने लगे। ये देख यूनिट के सदस्यों ने शूटिंग स्थल ही बदल दिया। जब मिनीषा से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि हां, कुछ देर के लिए भीड़ कंट्रोल से बाहर हो गयी थी।
खैर इससे शूटिंग पर कोई खास असर नहीं हुआ। बाद में सब ठीक हो गया। लेकिन मैडम मिनीषा अब आप अगर वैसे कपड़ों में बीच में नजर आयेंगी। तो जाहिर है लोगों का ध्यान तो आपकी तरफ जायेगा ही। वैसे भी आपके अभिनय को तो कोई देखता नहीं है। कम से कम इस बहाने आपको कुछ लाइमलाइट तो मिल गयी। तो इसमें बुराई ही क्या है।


Click it and Unblock the Notifications











