Me Too Movement: साजिद खान को किसी ‘creature’ से कम नहीं समझती मिनिषा लांबा, खुद कबूली ये बात!

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा यूं तो फिल्मों से नदारद हैं लेकिन आजकल वे चर्चाओं में खूब बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मिनिषा लांबा 'मी टू मोमेंट' के बारे में बात करती नजर आईं। इस मोमेंट पर बात करने के दौरान मिनिषा ने बॉलीवुड डायरेक्टर, कॉमेडियन और एक्टर साजिद खान के बारे में कहा कि वो किसी 'क्रिएचर' से कम नहीं। साजिद 'बिग बॉस सीजन 16' में पहली बार टेलीविजन पर उस समय दिखें हैं जब कई एक्ट्रेस और मॉडल्स ने उन पर 'मी टू मोमेंट' के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मिनिषा से जब बिग बॉस के नए सीजन, साजिद खान और मी टू मोमेंट के बारे में पूछा गया। मिनिषा ने 'मी टू मोमेंट' को एक क्रांति कहा और साजिद खान के बारे में उन्होंने कहा कि उस 'क्रिएचर' के बारे में जितना कम बात हो उतना अच्छा है।
बता दें, साजिद खान ने बिग बॉस 16 से खुद ही एक्जिट कर लिया और इसका कारण अपनी आगामी फिल्म, 100 प्रतिशत की शूटिंग बताया। इस फिल्म में रितेश देशमुख, शहनाज़ गिल, नोरा फतेही और जॉन अब्राहम जैसे सितारे होंगे। बिग बॉस से निकलते समय साजिद ने हाथ जोड़ते और आंखों में आंसू भर सबसे कहा, ''अगर मेरे किसी से भी झगड़े हुए हो, हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं। लेकिन आप लोगों का बहुत सपोर्ट मिला।
इंटरव्यू में मिनिषा ने अपने करियर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, 'वो एक जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन मेरे पास उस तरह का मार्गदर्शन नहीं था जिसकी उन्हें उस समय आवश्यकता थी। मैंने सब कुछ अपने दम पर किया। निश्चित रूप से, अगर मुझे दोबारा पीछे जाने का मौका मिलता है तो मैं कुछ चीजें अलग तरीके से करती।'
बता दें, मिनिषा ने 2005 में शूजीत सरकार की फिल्म 'Yahaan' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बाद में मिनिषा 'हनीमून ट्रेवल्स' 'प्राइवेट लिमिटेड', 'बचना ऐ हसीनों', 'किडनैप' और 'भेजा फ्राई 2' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। मिनिषा रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' का भी हिस्सा थीं।


Click it and Unblock the Notifications











