'मैक्सिम' के लिए मिनिषा ने दोबारा कपड़े उतारे
अपने फिल्मों से ज्यादा बिकनी गर्ल के रूप में पहचानी जाने वाली अदाकारा मिनिषा लांबा ने नया धमाका किया है। जानी मानी पत्रिका मैग्जीन के कवर पेज के लिए मिनिषा ने न्यूड फोटोशूट कराया है। यह फोटोशूट मैग्जीन के खास एडीशन के लिए कराया गया है। इस एडीशन का नाम है सेक्स और रिश्ते। इस तरह के एडीशन के लिए मिनिषा पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। खबर है कि मिनिषा ने इसके लिए काफी पैसे लिए हैं।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब मिनिषा ने ऐसा हॉट फोटो शूट कराया है इसके पहले भी वो इसी मैग्जीन के लिए बिकनी शूट करा चुकी हैं। इस मैग्जीन के कवर फोटो में मिनिषा ने अपने शरीर के कुछ हिस्से को काले रंग के कपड़े से ढंक रखा हैं। हाल ही में मिनिषा ने मुंबई में इस एडिशन को लॉन्च भी किया। फिलहाल मिनिषा जोर-शोर से कोशिश में हैं कि उनके इस बेबाक रूप का फायदा उन्हें मिले, देखते हैं उनकी यह मेहनत क्या रंग लाती है?


Click it and Unblock the Notifications












