सेक्‍सी है मिनीषा लांबा का नया लुक

By Priya Srivastava

Minisha lamba look sexy in new look
मुंबई। मिनिषा लांबा अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म 'भेजा फ्राय-2' में नए लुक में नजर आई हैं। इस नए लुक में वे बहुत ही सेक्‍सी नजर आ रही हैं और बॉलीवुड में जोरदार वापसी करने का इरादा लेकर आई हैं। उन्होंने दोबारा 'भेजा फ्राय-2' से एंट्री की है. यह फिल्म इस हफ्ते रिलीज हो चुकी है. लेकिन खबर आ रही है कि फिल्म में पूरा फोकस विनय पाठक पर किया गया है और मिनीषा को अधिक अभिनय करने का मौका ही नहीं मिला है.

इसके बावजूद वे खुश हैं. उनकी खुशी की वजह है उनका नया लुक.खबर है कि अभिनेत्री मिनीषा लांबा ने हाल ही में अपनी फिल्म 'भेजा फ्राय-2' के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट कराया है. जिसमें उनके नये लुक को लेकर इन दिनों उनकी चर्चा हो रही है. हालांकि मिनीषा लांबा का यह नया लुक फिल्म में तो नजर नहीं आयेगा. लेकिन इस प्रमोशनल वीडियो की पहली झलक देखने के बाद उनके प्रशंसकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गयी है.

बताया जाता है कि वीडियो में मिनीषा का नया लुक हॉलीवुड अभिनेत्री डेरिल हन्ना से प्रेरित है, जिसे उन्होंने 'किल बिल
वॉल्यूम-1' में निभाया था. खैर, मिनीषा के प्रमोशनल वीडियो की तो जम कर चर्चा हो रही है, मगर देखना यह है कि इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही उनकी फिल्म 'भेजा फ्राय-2' को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है.

इस फिल्म में उनके साथ विनय पाठक, केके मेनन और अमोल गुप्ते भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. आपको बता दें कि 'भेजा फ्राय-2' के अलावा मिनीषा के पास बुङ्ढा होगा तेरा बाप, हम तुम और शबाना तथा जोकर जैसी फिल्में भी हैं, जो एक के बाद एक जल्द ही रिलीज होंगी.

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X