हर साल कान महोत्सव जाएंगी मिनिषा

वे वहां हिंदी सिनेमा की प्रतिनिधि के रूप में जायेंगी। उनके साथ और भी कई लोग होंगे। इस बारे में मिनिषा ने कहा है कि उनकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश की गयी है। तभी उनके साथ ऐसा हादसा हुआ। दूसरी बात यह भी है कि मैंने मामूली सी गलती करती थी। मेरे पास उसके कागजात थे। फिर भी मेरे साथ ऐसा हुआ। मिनिषा ने कहा है कि इस घटना के बाद उन्हें लगा था कि उनके प्रशंसक उन्हें पसंद नहीं करेंगे।
मिनिषा का कहना है कि जब उन्हें खबर मिली है कि उन्हें अब हर साल कान जाने का मौका मिलेगा। वह खुश हो गयीं। मिनिषा ने कहा है कि वह खुदनसीब हैं कि उनकी सच्चाई को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मिनिषा ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें वेलडन अब्बा सबसे अधिक सराही जानेवाली फिल्मों में से एक हैं।
गौरतलब है कि मिनिषा के साथ यह घटना विदेश से लौटने के दौरान हुई थी। मिनिषा कहती हैं कि वह बहुत बुरा अनुभव था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वहां सबने उनका ख्याल रखा। उन्हें अच्छा भोजन दिया और सभी लोगों ने उन्हें सहज बनाने की कोशिश की।


Click it and Unblock the Notifications











