प्रियंका के मिनी स्कर्ट पहनने पर बैन
आप भले ही यकीन न करें लेकिन स्कूल के दिनों में प्रियंका चोपड़ा को छोटी स्कर्ट और जींस पहनने की मनाही थी।
प्रियंका ने यह सब फरहा खान टॉक शो तेरे मेरे बीच में कहा। प्रियंका का बचपन उत्तर प्रदेश के बरेली में बीता है। उनकी मां ने उनके उपर छोटे कपड़े पहनने पर पाबंदी लगाई थी। इसकी वजह यह थी कि प्रियंका के पीछे लड़के पड़े रहते थे।
प्रियंका ने कहा कि उन्होने कभी नहीं सोचा था कि एक रूढि़वादी तरीके से बचपन जीने वाली लड़की कभी मिस वर्ल्ड बन जाएगी और एक दिन बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री होगी।


Click it and Unblock the Notifications











