मिनी माथुर ने की वापसी
वीडियो जॉकी (वीजे) से टेलीविजन रिएलिटी कार्यक्रम प्रस्तोता बनीं मिनी माथुर एक बार फिर टीवी की दुनिया में लौट आई हैं।
मिनी एक नए रिएलिटी कार्यक्रम के प्रस्तोता के रूप में दिखेंगी, जिसका नाम 'इस जंगल से मुझे बचाओ' नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम ब्रिटेन के रोमांचक टेलीविजन कार्यक्रम 'आई एम एक सेलिब्रेटी.. गेट मी आउट ऑफ हीयर!' 'का भारतीय संस्करण है।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को जंगल के बीच विपरीत परिस्थितियों में जीवन-यापन करना होगा। इस कार्यक्रम की पहली कड़ी मलेशिया में फिल्माई जाएगी।
इससे पहले 'इंडियन ऑयडल' कार्यक्रम पेश कर चुकीं मिनी 'इस जंगल से मुझे बचाओ' कार्यक्रम वीजे युधिष्ठिर के साथ प्रस्तुत करेंगी।
इंडियन ऑयडल इस जंगल से मुझे बचाओ मिनी माथुर सोनी host indian idol iss jungle se mujhe bachao mini mathur sony tv


Click it and Unblock the Notifications