आखिर क्यों करना पड़ा मिथुन चक्रवर्ती को बी-ग्रेड फिल्मों में काम, बेटे ने किया खुलासा

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन इसी बीच मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अपने पिता के फिल्म इंडस्ट्री में बुरे दिनों के बारे में बताया। इतना ही नहीं इस दौरान बी ग्रेड फिल्मों में काम करने के फैसले को लेकर भी उनका बचाव किया।
30 दिनों में निपटा लेते थे फ़िल्म
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में दिए इंटरव्यू में मिमोह चक्रवर्ती ने यह कहा था कि मिथुन ने अपने परिवार के लिए ये सब किया। क्योंकि उनको पैसों की सख्त जरूरत थी। लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि क्या मिथुन या फिर मीमोह को कभी भी इस बात का मलाल हुआ है तो उन्होंने कहा कि उन्हें दोयम दर्जे की फिल्मों में काम करना पड़ा था। मिथुन उस दौर में 30 दिनों में अपनी फिल्मों को निपटा लिया करते थे और अपने ऊटी होटल में प्रोड्यूसर्स को शूटिंग के लिए भी इनवाइट करते थे।
मिमोह ने पिता के सपोर्ट में दिया बयान
मिमोह चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि "पापा ने सिर्फ और सिर्फ यह सब हमारे लिए किया था और बॉलीवुड फिल्मों की जो भी यूनिट होती थी या फिर साउथ की भी हर एक यूनिट हमारे होटल पर ही आते थे। जिस वजह से हमेशा वहां पर आना जाना रहता था। उन्होंने यह सब सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए किया। लेकिन ऐसा भी नहीं था कि फिल्म के निर्माता घाटे में थे।"
बच्चों के लिए सेविंग करना चाहते थे मिथुन
मिमोह ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा कि "अगर वह एक फिल्म पर 70 लाख रुपए खर्च कर देते थे तो उसके बदले में उन्हें एक करोड़ रुपए मिल जाता था। इन सब चीजों से उन्हें कभी भी कोई एतराज नहीं हुआ। मेरे पिता मिथुन चक्रवर्ती हमेशा से ही अपने बच्चों के लिए सेविंग करना चाह रहे थे और आज भी वह डांस बांग्ला डांस और डांस इंडिया डांस करते रहते हैं... उनका हर एक काम सिर्फ हमारे लिए होता है।"
मिथुन एक दिन में लगते थे 4 शिफ्ट
मिमोह ने इस बात का भी खुलासा किया और कहा कि मिथुन जो भी कुछ अपने परिवार के लिए करते हैं उस पर खूब उन्हें गर्व होता है। वे कहते हैं कि "अगर मैं ईमानदारी से कहता हूं तो हमसे ज्यादा मेरी मां ने उनको डाउनफॉल में देखा है। हम तो तब बच्चे थे और हमारे पापा सुपरस्टार थे। हमारी मां हमें बताया करती थी कि जब भी फिल्म फ्लॉप हो जाती तो वह डिप्रेशन में चली जाया करती थी। पापा 1 दिन में चार शिफ्ट किया करते थे और हर एक सेट पर दो-दो घंटे बिता कर आते। यहां तक कि पापा ने भारत में वैनिटी वैन का कांसेप्ट लाया और वैन के अंदर एक लिविंग रूम के साथ सोफा आदि भी रखा था।"
मिमोह चक्रवर्ती ने भी काफी बेहतरीन फिल्मों में किया काम
मिमोह चक्रवर्ती, मिथुन और उनकी पत्नी योगिता बाली के बड़े बेटे हैं और इतना ही नहीं उनकी एक बहन दिशानी चक्रवर्ती भी हैं। जिनको मिथुन ने गोद लिया हुआ था। मिमोह चक्रवर्ती के छोटे भाई नमाशी चक्रवर्ती ने हाल ही में राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बैड बॉय के साथ बॉलीवुड डेब्यु किया। मिमोह ने भी अपने करियर की शुरुआत फिल्म जिमी से की थी। इतना ही नहीं उन्होंने रॉकी, दुश्मन और मैं मुलायम सिंह यादव जैसी फिल्मों में खूब काम किया। हाल ही में उन्हें 'जोगीरा सारा रा रा' फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा के साथ भी देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











