मिमी TRAILER- कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर सरोगेसी पर बनी फिल्म- कॉमेडी भी, इमोशनल भी
कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिमी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक मस्ती से भरी, कॉमेडी फिल्म होगी, जहां अंत तक जाते जाते इमोशनल दृश्य भी खूब होंगे। इस फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है।
कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म में सुप्रिया पाठक, मनोज पाहवा, सई ताम्हणकर अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। बता दें, यह फिल्म पिछले साल ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही थी। अब यह 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म की पटकथी लक्ष्मण उतेकर और रोहन शंकर ने लिखी है। वहीं संगीत दिया है ए आर रहमान ने। याद दिला दें, लक्ष्मण उटेकर ने इससे पहले फिल्म 'लुका छिपी' का निर्देशन किया था, जिसमें कृति सैनन ही थीं।
मिमी की बात करें तो यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो एक सरोगेसी से एक विदेशी कपल के बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन बीच में वह कपल सरोगेसी से इंकार कर देता है और मिमी को अबॉर्शन की सलाह देता है। मिनी इसके लिए राजी नहीं होती है और शुरु होता है पारिवारिक ड्रामा..
निर्माता दिनेश विजन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म सिनेमाघरों जैसा माहौल लोगों को घर पर ही देगी।


Click it and Unblock the Notifications











