मीमी फर्स्ट लुक - देखिए सरोगेट मां कृति सैनन की पहली तस्वीर
कृति सैनन ने नए साल की शुरूआत धमाकेदार अंदाज़ में कर दी है। उनकी फिल्म मीमी से उनका लुक बाहर आ चुका है। फिल्म में कृति एक सरोगेट मां की भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स।
ये फिल्म मराठी फिल्म माला आई व्हायचाय पर आधारित है। फिल्म को लुका छुपी डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में पकंज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

फिल्म को पूरी तरह से अपने कंधों पर उठाएंगी कृति सैनन। फिल्म के बारे में बात करते हुए कृति ने बताया कि वो काफी खुश हैं कि इस तरह की अहम फिल्में बन रही हैं और वो ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा बन रही हैं।
फिल्म 2010 में आई मराठी फिल्म का हिंदी रीमेक है और एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कभी मां नहीं बनना चाहती थी लेकिन हालात से मजबूर होकर सरोगेट मां बनती है। लेकिन फिर वो अपने बच्चे को देखने के लिए बेहद उत्साहित होती है।


Click it and Unblock the Notifications












