..................... ड्रग्स जांच को लेकर मिमी चक्रवर्ती ने उठाया सवाल, ' एक्ट्रेस ड्रग्स लेती हैं और पुरुष खाना बनाते हैं?' Mimi Chakraborty reaction over bollywood drug probe says only women take drug and men cook food - Hindi Filmibeat

ड्रग्स जांच को लेकर मिमी चक्रवर्ती ने उठाया सवाल, ' एक्ट्रेस ड्रग्स लेती हैं और पुरुष खाना बनाते हैं

बॉलीवुड जगत में ड्रग्स का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स ऐंगल की जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार मुंबई जैसे ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। हाल में ही ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस को समन भेजे गए। इस बीच में सांसद मिमी चक्रवर्ती ने इन एक्ट्रेस को लेकर तंज कसा। मिमी चक्रवर्ती का ट्वीट सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

Mimi Chakraborty

मिमी चक्रवर्ती ने लिखा- बॉलीवुड में पुरुषप्रधान समाज की महिलाएं हैश और ड्रग्स के अलावा कई दूसरे नशे में भी करती हैं। बॉलीवुड में पुरुष खाना पकाते हैं और साफ सफाई के साथ साथ अपने पार्टनर के लिए प्रार्थना करते हैं। भगवान उनकी रक्षा करना। बता दें मिमी ने अप्रत्यक्ष रूप से बॉलीवुड में महिलाओं से जांच को लेकर एनसीबी की जांच पर ताना कसा है।

बता दें 15 सितंबर को सांसद मिमी के साथ एक टैक्सी ड्राइवर ने अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद मिमी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को गिफ्तार किया।

बता दें बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल पर लगातार एनसीबी एक्शन में जांच कर रही है। हाल में ही दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को ड्रग्स मामले में समन जारी किया गया।

25 सितंबर को रकुल प्रीत पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस पर पहुंची। जहां उन्होंने बयान दर्ज करवाया। पहले एनसीबी के समन को लेकर रकुलप्रीत ने कहा था कि उन्हें समन नहीं मिला फिर कुछ घंटे बाद समन प्राप्त होने की जानकारी शेयर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X