पिता बनने वाले हैं मिलिंद गाबा, बेहद खास अंदाज में किया गुड न्यूज का ऐलान

Milind Gaba is going to become a father: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा अपनी शानदार पर्सनालिटी और अपनी बेहतरीन गायकी के लिए याद किए जाते हैं। उनके म्यूजिक एल्बम के आने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि मिलिंद गाबा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिन यानी कि 1 फरवरी को उन्होंने अपने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है। जिसे सुनकर फैन्स तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
पिता बनने वाले हैं मिलिंद गाबा
जी हां, बता दें कि मिलिंद गाबा पिता बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इस खुशखबरी को शेयर किया है। मिलिंद गाबा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह और उनकी पत्नी गाड़ी में बैठे होते हैं। इसी के साथ ही वह पहले इधर उधर झांकते हैं और उसके बाद वह पीछे वाली सीट पर एक बेबी सीट को खोलते हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह अपने कैप्शन में लिखते हैं- हमारा छोटा सा चमत्कार आने वाला है। हमेशा आशीर्वाद बना रहे।
शादी के तीन साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी
बता दें कि मिलिंद गाबा के इस पोस्ट पर सबसे पहले उर्फी जावेद कमेंट कर बधाई देती हैं। इसके बाद यूविका चौधरी, अश्फी जावेद, पल्लवी गाबा समेत तमाम सितारे कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि मिलिंद गाबा ने 16 अप्रैल साल 2022 में प्रिया बेनिवाल से शादी की थी और शादी के तीन साल बाद दोनों खुशखबरी सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











