18 साल की स्टूडेंट ने 52 साल के टीचर के साथ दिए इंटिमेट सीन, थू थू कर रहे हैं लोग

जेना ओर्टेगा इस वक्त अपनी फिल्म मिलर्स गर्ल को लेकर खबरों का हिस्सा है जिसमें वो दिग्गज अभिनेता मार्टिन फ्रीमैन के साथ नजर आईं हैं। गौरतलब है कि जेना अपना फिल्मी सफर एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरु किया है और इस फिल्म में जिस तरह का सीन उन्होने दिया वो चर्चा में हैं।
हालांकि इसपर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। फिल्म में जेना जो कि स्टूडेंट हैं वो 18 साल की लड़की के किरदार में हैं जबकि मार्टिन एक टीचर हैं जिसकी उम्र 52 साल बताई गई हैं। इन दोनों टीचर और स्टूडेंट के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन ने बवाल कर दिया है।
फिल्म के रिलीज होते ही लोग इसपर बुरी तरह से भड़के हैं और लगातार आलोचनाओं का सामना इस फिल्म को करना पड़ रहा है। फिल्म क्रिटिक्स मिलर्स गर्ल को आड़े हाथों ले रहे हैं। जेना ओेर्टेगा वही एक्ट्रेस हैं जो कि नेटफ्लिक्स की सीरीज 'वेडनेसडे' में नजर आईं थीं और लोगों ने उनको भरपूर प्यार दिया था।
हालांकि उनको अंदाजा नहीं था कि एक गलती उनको इतना ज्यादा क्रिटिसाइज करवाएगी। हालांकि जेना 21 साल की हैं लेकिन इस फिल्म में वो नाबागिल स्टूडेंट हैं जोकि 52 साल के व्यक्ति के साथ इश्क लड़ा रही है। टीचर के साथ Miller's Girl से उनका एक इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बस इसी को देखकर लोग हैरान हैं और गुस्साए हुए हैं।
कैसी है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में स्टूडेंट और टीचर के बीच धीरे धीरे कैसे रिश्ते बदलते हैं और दोनों एक दूसरे से प्यार में पड़ जाते हैं वो दिखाया गया है। दोनों की उम्र में बहुत बड़ा अंतर है और इसी लेकर लोग नाराज हैं। ट्रोलिंग लगातार हो रही है और सोशल मीडिया तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
लोग ऐसे कर रहे हैं ट्रोल
एक शख्स ने लिखा है, ''फाइनली मैंने एज गैप वाली ये फिल्म देख ली और मैं जिसको देखकर बोर हो गया हूं।'' एक ने लिखा, ''जेना ओर्टेगा का सीन अभी देखा, अभी थोड़ी देर तके लिए ब्रेक ले रहा हूं।'' एक ने कहा- ''52 साल का बूढ़ा 18 साल की जेना के साथ रोमांस क्यों कर रहा है।'' एक का कहना था, ''फिल्म बहुत घटिया है, इतनी इतनी इतनी घटिया की शब्द नहीं है।''


Click it and Unblock the Notifications











