OMg! इनके साथ बोल्ड सीन करने में मल्लिका शेरावत हुई असहज
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत फिल्मों में बोल्ड सीन्स के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अगर कभी मल्लिका भी बोल्ड सीन करने में अहसज महसूस करें तो आप क्या कहेंगे? आपको बता दें, आगामी फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में मल्लिका बोल्ड सीन्स करने में काफी अनकर्फेटबल थीं।
मल्लिका का कहना है कि वे विभिन्न फिल्मों में बोल्ड दृश्य दे चुकी हैं, लेकिन फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' फिल्म में उम्रदराज एक्टर ओम पुरी के साथ ऐसे दृश्य देते वक्त वह सहज नहीं थीं। मल्लिका रविवार को पूरी टीम के साथ फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए मुंबई में मौजूद थीं।
लांच के वक्त यह पूछे जाने पर कि ओम पुरी के साथ बोल्ड सीन्स करने में वह कितनी सहज थीं? जवाब में मल्लिका ने कहा, 'मैं बिल्कुल सहज नहीं थी, मुझे परेशानी आ रही थी, लेकिन ओम पुरी ने मुझे सहज किया। वे काफी संजीदा अभिनेता हैं।
के सी बकोड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म 'डिर्टी पॉलिटिक्स' चर्चित भंवरी देवी यौन मामले पर आधारित है। फिल्म में ओम पुरी राजनेता की भूमिका में हैं। जबकि मल्लिका एक महत्वाकांक्षी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो आगे बढ़ने के लिए अपने शरीर का इस्तेमाल करती है। यह फिल्म 13 फरवरी 2015 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
