मिल्खा सिंह की पत्नी को पसंद आई फरहान की एक्टिगं
भारतीय धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर अभिनेता फरहान अख्तर के अभिनय से काफी प्रभावित हैं। फरहान ने मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित आने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा का किरदार निभाया है।मिल्खा सिंह को खेल के क्षेत्र में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से जाना जाता था।
राष्ट्रीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान रहीं निर्मल कौर फिल्म के लिए फरहान की मेहनत, कठिन शारिरिक प्रशिक्षण, और मिल्खा जैसी वेश-भूषा अपनाने से काफी प्रभावित हैं।एक सूत्र के अनुसार, कौर ने कहा कि फिल्म के लिए फरहान की मेहनत को देखकर लगता है कि वह पुरस्कारों के भावी हकदार हैं।
फिल्म के विशेष अंश पिछले साल फिल्म 'दबंग 2' के साथ प्रदर्शित किए गए थे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने वाली है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्देशित 'भाग मिल्खा भाग' में अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी काम किया है। फिल्म 12 जुलाई को प्रदर्शित हो रही है।
bhaag milkha bhaag farhaan akhtar milkha singh bollywood भाग मिल्खा भाग फरहान अख्तर मिल्खा सिंह बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications
