भाग मिल्खा भाग.. के लिए लंदन गये मिल्खा सिंह
12 जुलाई को बहुचर्चित फिल्म भाग मिल्खा भाग पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म की कहानी भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है इसलिए यह फिल्म लोगों की उत्सुकता का कारण बनी हुई है। चूंकि फिल्म की यूएसपी खुद रीयल हीरो मिल्खा सिंह है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोग और ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। देश के रीयल हीरो मिल्खा सिंह खुद इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
हाल ही में दिल्ली में मिल्खा सिंह के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसे देखकर मिल्खा सिंह ने फिल्म की जबरदस्त तारीफ की और कहा कि उन्हें फिल्म के किसी भी हिस्से कोई परेशानी नहीं हैं। फिल्म से युवागण को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने एक बेहतरीन फिल्म बनायी है जिसे लोगों को पसंद आनी ही चाहिए। फिल्म में सबने खासी मेहनत की है।
वहीं मिल्खा सिंह ने फिल्म के हीरो फरहान अख्तर के लिए कहा कि उस लड़के ने तो मेरा रोल करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है। आप 1958 ओलंपिक में मेरी फोटो देखेंगे और फिल्म में फरहान को देखेंगे तो आप अंतर नहीं कर पायेंगे। मेरे संघर्ष और मेरी जवानी को पूरी तरह से फरहान ने अपने सशक्त अभिनय से पर्दे पर चरितार्थ कर दिया है।
फरहान ने मुझसे कहाकि लंदन में होने वाले 'भाग मिल्खा भाग' के स्पेशल स्क्रीनिंग में मैं हिस्सा लूं। फरहान ने मुझसे कहा है कि लंदन में मेरे कई चाहने वाले हैं। इसलिए मैं वहां जा रहा हूं।
आईये भाग मिल्खा भाग के बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं..


Click it and Unblock the Notifications











